डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के युवोत्सव का समापन हो गया। युवोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और जमकर धमाल मचाया। युवोत्सव में आरबीएस कॉलेज ने 63 अवार्ड जीतकर ओवरऑल विजेता की चल वैजयंती ट्रॉफी मिली। दूसरे स्थान पर आगरा कॉलेज को 39 अवार्ड जीते। जबकि 38 अवार्ड के साथ सेंट जोंस कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा।
जबकि ललित कला संस्थान चौथे नंबर पर रहा। विजेताओं को प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, लोकपाल प्रोफ. सुगम आनंद, चीफ प्रॉक्टर प्रोफ. मनु प्रताप और प्रो. ब्रजेश रावत आदि उपस्थित रहे।
पहले दिवस पर हुए पेंटिंग, पोस्टर निर्माण, कोलाज, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी,निबंध और काव्य पाठ प्रतियोगिता के विजेता अंतिम दिन घोषित किये गए।
पेंटिंग में प्रथम स्थान कुमारी स्वेच्छा बैकुंठी देवी कन्या महाविधालय। दूसरे स्थान पर कृतिका यादव आरबीएस कॉलेज और तीसरे स्थान पर कृष्णा वर्मा ललित कला संस्थान रहे। पोस्टर निर्माण- प्रथम स्थान पर ललित कला संस्थान की अस्तुति, दूसरे स्थान पर गरिमा शंखवार बैकुंठी देवी कन्या महाविधालय, तीसरे स्थान पर पर पूर्ति कपूर सेंट जोंस कॉलेज रहीं।
कोलाज- अनुपम उपाध्याय बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय प्रथम स्थान पर रहीं। नवीन कुमार ललित कला संस्थान दूसरे स्थान पर रहे। कुमारी अर्चना आगरा कॉलेज तीसरे स्थान पर रहीं।
ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी में प्रथम स्थान पर देवराज सिंह आरबीएस कॉलेज रहे। अभिनव चौहान उत्तम इंस्टिट्यूट दूसरे स्थान पर और तीसरे स्थान पर स्वाति मिश्रा सेंट जोंस कॉलेज रहीं।
निबंध प्रतियोगिता- मुकुल कुमार समाज विज्ञान संस्थान से प्रथम रहे। दूसरे स्थान पर स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज की शिवानी सिंह रहीं। तीसरे पर आशुतोष कुमार सिंह आरबीएस कॉलेज रहे।
काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ख़ुशी सरन पंडित दीन दयाल उपाध्याय संस्थान पालीवाल पार्क परिसर, दूसरे पर मधु कुमारी सेंट जोंस कॉलेज और तीसरे पर रिया शर्मा दाऊ दयाल महिला पी जी कॉलेज रहीं।
Leave a Comment