राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बर्मिंघम में चल रहे खेलों में पदक जीतने और भारत को गौरवान्वित करने के वाले खिलाडियों को बधाई दी। बता दें राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों में मुकाबले और रजत पदक जीतने के लिए तूलिका मान को बधाई। आपने छोटी उम्र में सफलता हासिल करने के लिए उल्लेखनीय जज्बा और जुनून दिखाया। आप और मजबूत बनो और भविष्य में अधिक उपलब्धियां हासिल करो।’’
तूलिका ने किया शानदार प्रदर्शन
जानकारी के आधार पर तूलिका ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वह महिलाओं के 78 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंगटन से हार गई। किसान के बेटे गुरदीप ने पुरुषों के 109 किग्रा भार वर्ग में कुल 390 किग्रा भार उठाकर कांस्य पदक जीता। यह भारत का हैवीवेट वर्ग में पहला पदक है। राष्ट्रपति ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने पर सौरव घोषाल को बधाई।
मजबूत बनो और भविष्य में अधिक उपलब्धियां हासिल करो – राष्ट्रपति मुर्मू
Leave a Comment