BJYM Meet in Agra: भारतीय जनता युवा मोर्चा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 6 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां भी जोर शोर से चल रही हैं। फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड गार्डन में भाजयुमो के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के बड़े नेताओं के साथ-साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शिरकत करेंगे। एसएनजे गोल्ड में पंडाल बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिदिन कई सत्रों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और उसे अनुशासित बनाने का कार्य किया जाएगा।
प्रदेशभर से भाजयुमो कार्यकर्ता करेंगे शिरकत
भाजयुमो के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश भर से करीब 300 भाजयुमो पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में आने वाले पदाधिकारियों के ठहरने से लेकर खानपान की पूरी व्यवस्था आगरा भाजयुमो संगठन की ओर से की जा रही है। भाजयुमो का यह प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग अनूठा होगा और यहीं से लोकसभा चुनाव का बिगुल भी फुकेगा।
लोकसभा चुनाव का फुकेगा बिगुल
Leave a Comment