वार्षिक संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास ‘समन्वय 2022’ का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक होगा। इसमें आपदा प्रबंधन पर संगोष्ठी होगी।
आगरा में वायु सेना स्टेशन का आकाश 29 नवंबर यानि आज जांबाजों के हवाई करतबों का साक्षी बनेगा। आसियान देशों की विभिन्न एजेंसियां आगरा में संयुक्त अभ्यास करेंगी। ये आयोजन 30 नवंबर तक चलेगा। तीनों दिन मानवीय सहायता और आपदा राहत पर सेमीनार होंगी। इस अवसर पर आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आएंगे।
आपदा की स्थिति में मानव जीवन को बचाने और राहत कार्यों को बेहतर ढंग से करने के लिए आगरा के वायु सेना स्टेशन में आसियान देशों का संयुक्त अभ्यास सत्र समन्वय 2022 आयोजित हो रहा है। वायु सेना इसे आयोजित कर रही है। सोमवार को इसका शुभारंभ हुआ। इसमें भाग लेने के लिए सैन्य अधिकारी व विशेषज्ञ आगरा पहुंच गए हैं। रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि बहु एजेंसियों से तालमेल को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त अभ्यास किया जा रहा है। उनके श्रेष्ठ अनुभवों का लाभ उठाया जाएगा।
Leave a Comment